भारतीय संस्कृति में अन्नकूट महोत्सव का विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व है- बजरंग गर्ग
अन्नकूट हमें अन्न का सम्मान करने, जरूरतमंदों की सेवा करने और समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है- बजरंग गर्ग
भगवान के प्रति सच्ची श्रद्धा और सेवा भाव से ही जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है- बजरंग गर्ग
धार्मिक आयोजन हमारी प्राचीन संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों को जीवित रखने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं- बजरंग गर्ग
हिसार, 10.11.26- - श्री प्रयागगिरि शिवालय मंदिर ट्रस्ट एवं अग्रोहा धाम में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कर अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रधान बजरंग गर्ग ने भगवान को अन्नकूट का भोग लगाकर सभी के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की और अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर संस्था के प्रधान बजरंग गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में अन्नकूट महोत्सव का विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व है। यह पर्व हमें अन्न का सम्मान करने, जरूरतमंदों की सेवा करने और समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। भगवान के प्रति सच्ची श्रद्धा और सेवा भाव से ही जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी प्राचीन संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों को जीवित रखने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपने धर्म और संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। हमें अपने त्योहारों को मिल-जुलकर मनाना चाहिए और समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलना चाहिए।
बजरंग गर्ग ने कहा कि श्री प्रयागगिरि शिवालय मंदिर ट्रस्ट एवं अग्रोहा धाम द्वारा समय-समय पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि धर्म के साथ-साथ समाजसेवा की भावना को भी आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया और भगवान से सभी के परिवारों में सुख-शांति, स्वास्थ्य एवं खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। पूरे परिसर में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर संरक्षक नारायण दास बंसल, वरिष्ठ उप प्रधान कैलाश चौधरी,सचिव सुरेंद्र सिंगला, प्रबंधक ओम प्रकाश असीजा, उप प्रधान रमेश लोहिया, कोषाध्यक्ष प्रवीण जैन, प्रिंसिपल सत्येंद्र गोयल, संयोजक जगत नारायण, रमेश पटवारी, सत्यपाल असीजा, किशन लाल बगडी, कुलदीप खटाना, निरंजन गोयल, शास्त्री मांगेराम, दीपक कुमार, मनीष चावला, डॉ सुनील शर्मा, जसराम वर्मा आदि प्रतिनिधि भारी संख्या में मौजूद है।