चंडीगढ़,03.05.18,कॉंग्रेस के स्थानीय महासचिव शशिशंकर तिवारी ने कॉलोनी नंबर 4 के निवासियों के साथ मलोया स्थित नयी कॉलोनी का दौरा कियाऔर देखा कि कॉंग्रेस सरकार के समय में चंडीगढ़ के पूर्व सांसद एवम पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल के अथक प्रयासों से यहां 5000 मकानबनकर बिल्कुल तेैयार है लेकिन भाजपा शासित चंडीगढ़ प्रशासन भाजपा नेताओं को खुश करने के लिये इन्हे अलॉट नहीं कर रहा।

तिवारी ने आरोप लगाया कि राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए अधिकारीगण इनकी अलॉटमेंट रोक कर बैठें हैं। भाजपा भी अपनेराजनीतिक फायदे के लिए जानबूझ कर आम जनता के फायदे को नजरअंदाज कर रही है व 2019 के चुनाव नज़दीक का इंतज़ार कर रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने एक तो अपने 4 साल सता बिताने के बाद भी चंडीगढ़ के झुग्गी झोपडी व कालोनीवासियों के लिये एक भीकाम नही किया ऊपर से पिछले 4 वर्षों से इतनी बड़ी कॉलोनी बनकर तैेयार है उसे भी अलॉट नही करवा रही है। उन्होंने कहा कि बड़े शर्म कीबात है कि चंडीगढ़ भाजपा बन कर तैयार मकानों को भी अपने ही प्रधानमंत्री द्वारा उद्धघाटन नही करवा पा रही है ।

तिवारी ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन एक मज़दूर से उसका उद्घाटन कराकर जल्द से जल्द मज़दूरों के लिये बने इन मकानों को उन्हे अलॉटकरे। अगर प्रशासन भाजपा के दवाब मे ऐसा नही करती है तो चंडीगढ़ कॉंग्रेस समस्त कॉलोनीवासीयों को लेकर इसका डट कर विरोध करेगी।