मानव कल्याणार्थ निस्वार्थ सेवाओं के लिए संत निरंकारी मिशन की पंजाब की ब्रांचों को राज्य स्तरीय सम्मान
मानव कल्याण एवं जनसेवा के क्षेत्र में संत निरंकारी मिशन द्वारा निरंतर किए जा रहे निस्वार्थ सेवा कार्यों को पंजाब सरकार द्वारा राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किया गया। चंडीगढ़ के सेक्टर-35 स्थित म्युनिसिपल भवन में आयोजित राज्य स्तरीय एन.जी.ओ. सम्मेलन के दौरान मिशन की पंजाब की विभिन्न शाखाओं को उनके उल्लेखनीय समाजसेवी कार्यों के लिए शील्ड एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने की।
Religious Programmes #188416 - 23-Aug-2026 03:17 PM