चंडीगढ़ 9 जुलाई। मोजो माऊंटेन ट्रेल का आगाज आज से हो गया। जिसे औद्योगिक क्षेत्र फेस दो से गुनीत व्हील से रवाना किया गया। देश भर के विभिन्न कोनों से राइडर हिस्सा ले रहे हैं। इस ट्रेल को रणविजय सिंह के पिता ले. जनरल इकबाल सिंघा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। गुनीत व्हील के प्रबंधक गुरप्रीत सिंह संधू ने बताया कि बैंगलोर, चैन्नई, दिल्ली, मुंबई, पुणे, पंचकूला से इस 25 राइडर से माऊंटेन ट्रेल में रवाना हुए हैं, जिसमें दो महिलाएं अभिनेत्री आलिफिया मुंबई से और दूसरी स्नेहा कुलकर्णी बैंगलोर से हैं। गुरप्रीत सिंह संधू के अनुसार मोजो बाइक की कीमत 1.75 लाख रुपये हैं और जो लोग लॉंग रुट पर जाने के शौंकीन होते हैं, उनके लिये यह सबसे अच्छी बाइक है। अब तक देश भर में 2500 लोग इस बाइक को खरीद चुके हैं। उन्होंने कहा कि एक बार इस बाइक का आनंद जरुर लेना चाहिए। इकबाल सिंघा ने सभी प्रतिभागियों के सफल यात्रा की कामना की और सभी को बधाई दी। 

क्राइम पैट्रोल एवं अन्य डेली सोप कार्यक्रमों की हीरोइन अलीफिया कपाडिय़ा। अलीफिया मोजो माऊंटेन ट्रेल का हिस्सा बनने पहुंची। अलीफिया के साथ फोटो खिंचवाने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान अलीफिया का जूता टूट गया और उन्हें अपना जूता बदलने के लिए जाना पड़ा। अलीफिया ने कहा कि बाइक चलाना मेरा शौंक है और अब मैं चंडीगढ़, पठानकोट, पतनीटॉप, सोनमार्ग, कारगिल, लेह, सुमुर, पंगोंग, लेह, सारचू, जिसपा, मनाली तक घूमेंगी। अलीफिया के लिए यह काफी रोचक एक्सपीरियंस होगा। 
वहीं स्नेहा कुलकर्णी बैंगलोर से हैं और पिछले 15 साल से बाइक चला रही हैं। बैंक मैनेजर के पद पर कार्यरत स्नेहा शनिवार को पंचकूला से रवाना हुई मोजो माऊंटेन ट्रेल का हिस्सा हैं। स्नेहा कुलकर्णी ने दैनिक जागरण को बताया कि उन्हें बाइक पर चलने में बहुत मजा आता है। वह बाइक पर लंबी टूरिंग करती हैं। बैंगलोर के आसपास का पूरी एरिया वह बाइक पर घूम चुकी हैं। मोजो बाइक वह पिछले चार महीने से चला रहीं हैं। स्नेहा के अनुसार मोजो पर लंबे रुट पर ही चला जा सकता है, छोटे रुट के लिए यह बाइक नहीं है, क्योंकि यह बाइक 60 की स्पीड से नीचे ठीक से नहीं चलती और इसकी हाई 165 है। जोकि ट्रेन की रफ्तार से दौड़ती है। स्नेहा बताया कि जब उन्हें महिंद्रा की ओर से मोजो माऊंटेन ट्रेल पर जाने का ऑफर मिला, तो वह तुरंत तैयार हो गई। उन्होंने अपने दफ्तर में छुट्टी एप्लाई कर दी और 3000 किलोमीटर लंबे सफर पर रवाना हो गई।