|
|
|
|
|
|
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने हरियाणा बोर्ड व सीबीएसई के विद्यार्थियों को दी बधाई
13/05/2025 05:57 PM #171055
राज्यपाल ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से जीवन के इस महत्वपूर्ण पड़ाव को पार किया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड परिणामों में लड़कियों का शानदार प्रदर्शन न केवल उनकी प्रतिभा को दर्शाता है, बल्कि यह भी सिद्ध करता है कि सही अवसर और समर्थन मिलने पर छात्राएं किसी भी क्षेत्र में अग्रणी हो सकती हैं। यह उपलब्धि नारी सशक्तीकरण और शिक्षा के क्षेत्र में हरियाणा व राष्ट्र की प्रगति का प्रतीक है।
|
|
|
|
|
|
|
|