HAMIRPUR, 01.05.24-शैक्षिक सत्र 2023-24 के दौरान हुए “सिल्वर ज़ोन ओलिंपियाड” की नौ प्रतिस्पर्धाओं (गणित, विज्ञान,अंग्रेजी भाषा, हिंदी भाषा, सामाजिक अध्यन, सामान्य ज्ञान, सूचना विज्ञान अभ्यास, तर्क एवं योग्यता तथा STEM विषयों) में भाग लेते हुए केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 31 स्वर्ण, 21 रजत एवं 12 कांस्य पदक अपने नाम करते हुए विद्याद्लय एवं जिले का नाम रोशन किया |

विद्यालय के छात्रा मिशेल ने कुल पांच स्वर्ण पदक झटकते हुए पदक तालिका में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया |
उल्लेखनीय है कि विद्यालय की छात्रा कीर्ति लखनपाल ने अखिल भारतीय हिंदी ओलिंपियाड में राज्य भर में प्रथम स्थान पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया | इसके अलावा लगभग 300 छात्र-छात्राओं को सहभागिता प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया |
विद्यालय के प्राचार्य श्री सुनील चौहान ने प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पदक एवं उत्कृष्टता प्रमाण पत्र प्रदान देकर सम्मानित किया तथा विद्यालय ओलिंपियाड के संचालक श्री केशव राम शर्मा, पुस्तकालयाध्यक्ष तथा ओलिंपियाड से जुड़े अन्य शिक्षकों के सार्थक प्रयासों की प्रसंशा की | प्राचार्य तथा सिल्वर जोन ओलिंपियाड के विद्यालय संचालक श्री केशव राम शर्मा ने प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कमाना की तथा भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया ताकि उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके |