*नगर परिषद अम्बाला छावनी चुनाव में भाजपा के पक्ष में माहौल, करेंगे क्लीन स्वीप - ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

*भाजपा के डर से कांग्रेस ने प्रत्याशियों की लिस्ट नहीं की जारी, नहीं उतरी मैदान में, कांग्रेस ने अभी से भाजपा की विजय मानी- कैबिनेट मंत्री अनिल विज

*"केंद्र-प्रदेश में भाजपा सरकार, मैं अम्बाला छावनी से भाजपा विधायक, नगर परिषद में भाजपा प्रधान व पार्षद होंगे तो विकास की मशीनरी एक साथ तेजी से चलेगी" - मंत्री अनिल विज

*“अनिल विज जहां अटैच हो जाता है वहां विजय श्री अपने आप आ जाती है” - मंत्री विज

*“सपनों पर कोई टैक्स नहीं लगाया, इसलिए सपने लेते रहो और सपनों में ही सरकार बनाओ” - अनिल विज

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली को वो दर्जा दिलाएंगे जो इतने बड़े देश की राजधानी का होना चाहिए - विज


अम्बाला/चंडीगढ़, 22 फरवरी- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘नगर परिषद, अम्बाला छावनी में भाजपा के पक्ष में माहौल है और हम इन चुनावों में क्लीन स्वीप करेंगे’’। उन्होंने कहा कि ‘‘केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है, वे स्वयं अम्बाला छावनी से भाजपा विधायक है और यदि नगर परिषद में भाजपा प्रधान व भाजपा पार्षद होंगे, तो विकास की मशीनरी एक साथ तेजी से चलेगी’’।

श्री विज आज नगर परिषद, अम्बाला छावनी चुनाव को लेकर प्रधान एवं सभी 32 वार्डों से पार्षद पद के भाजपा प्रत्याशियों की केंद्रीय चुनाव कार्यालय में संयुक्त बैठक की और बैठक में चुनाव संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए।

वहीं, बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे सभी उम्मीदवार पूरी तरह से उत्साहित हैं। आज बैठक में फीडबैक ली गई है और हमें पूरा विश्वास है कि नगर परिषद अम्बाला छावनी चुनाव में हम क्लीन स्वीप करने जा रहे है। उन्होंने कहा भाजपा के डर से कांग्रेस अपनी लिस्ट जारी करने की हिम्मत तक नहीं कर सकी और मैदान में उतरी ही नहीं। कांग्रेस ने अभी से भाजपा को विजय मान लिया है। कुछ इक्का-दुक्का आजाद प्रत्याशी खड़े हैं, मगर अंबाला छावनी का विकास हम (भाजपा) करांएगें।

बैठक के दौरान प्रधान पद प्रत्याशी स्वर्ण कौर, चुनाव संयोजक संजीव सोनी ओम सहगल, जसबीर जस्सी, मदनलाल शर्मा, राजीव गुप्ता, सुरेंद्र बिंद्रा, राजीव गुप्ता, विजेंद्र चौहान, किरण पाल चौहान, अजय बवेजा, बीएस बिंद्रा, नरेंद्र राणा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

*“अनिल विज जहां अटैच हो जाता है वहां विजय श्री अपने आप आ जाती है” - विज

अंबाला शहर मेयर उपचुनाव में मंत्री अनिल विज को प्रभारी की जिम्मेवारी मिलने पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि अनिल विज जहां अटैच हो जाता है वहां विजयश्री अपने आप आ जाती है। अम्बाला शहर में भी वह जाएंगे और मेयर को भारी मतों से विजयी बनाएंगे। अम्बाला छावनी में कुछ आजाद प्रत्याशियों द्वारा अनिल विज की फोटो व नारा इस्तेमाल करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सरासर गलत है और इस पर खुद ही भाजपा प्रत्याशी चुनाव अधिकारी को शिकायत कर रहे हैं।

*तेजस्वी यादव के ईवीएम खत्म करने के बयान पर मंत्री अनिल विज का पलटवार, “सपनों पर कोई टैक्स नहीं लगाया, इसलिए सपने लेते रहो और सपनों में ही सरकार बनाओ”

आरजेडी नेता नेता तेजस्वी यादव के बयान कि केंद्र में वह आएंगे तो ईवीएम को खत्म करने के बयान पर तंज कसते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी”। उन्होंने कहा कि आखिर कहां से इनकी सरकार बनेगी, इनकी पोल खुल चुकी है, जनता इनकी सच्चाई को जान चुकी है। धोखा एक बार दिया जा सकता है, बार-बार नहीं, जनता अब समझदार हो गई है, अब सपने देखने पर कोई प्रतिबंध नहीं है, किसी सरकार ने सपनों पर कोई टैक्स नहीं लगाया, इसलिए सपने लेते रहो और उसी में सरकार बनाओ।

*दिल्ली को वो दर्जा दिलाएंगे जो इतने बड़े देश की राजधानी का होना चाहिए- विज

आप नेता मनीष सिसोदिया के बयान कि दिल्ली में सरकार सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान दें, पर पलटवार करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि सबको सुधारेंगे, सब कुछ सुधारेंगे और दिल्ली पर जो विकास न होने का ग्रहण लगा हुआ था वो अब हट गया है। रेखा गुप्ता जी हरियाणा से है वो मुख्यमंत्री बनी है और अपनी टीम के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में दिल्ली को वो दर्जा दिलाएंगे जो इतनी बड़े देश की राजधानी का होना चाहिए।
===============================
प्रयागराज में महाकुंभ के लिए हरियाणा के विभिन्न शहरों से 21 फरवरी तक 595 बसों का संचालन किया, यात्रियों से भरी जा रही बसें : परिवहन मंत्री अनिल विज

प्रत्येक बस में औसतन 80 से 85 प्रतिशत यात्री कर रहे सफर, परिवहन विभाग को औसतन प्रति किलोमीटर 43.85 हो रही प्राप्ति : मंत्री अनिल विज

हरियाणा से प्रयागराज में महाकुंभ तक जारी रहेगी बस सेवा, श्रद्धालु यात्रियों को मिल रहा लाभ : अनिल विज


चंडीगढ़, 22 फरवरी – हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने बताया कि प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी जिलों से 21 फरवरी तक कुल 595 बसों का संचालन किया जा चुका है और सभी बसें श्रद्धालु यात्रियों से भरी जा रही हैं। इस व्यवस्था के तहत राज्य परिवहन विभाग को औसतन 43.85 की प्राप्ति हुई है।

परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा महाकुंभ जाने के लिए श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया था। इसके तहत बसों का संचालन प्रारंभ किया गया था। उन्होंने बताया कि कुल 595 बसों का संचालन किया जा चुका हैं। प्रत्येक बस में 80 से 85 प्रतिशत यात्री सफर कर रहे हैं और परिवहन विभाग को औसतन 43.85 प्राप्ति हुई है।

हरियाणा से बस सेवा प्रारंभ करने से श्रद्धालु यात्रियों को महाकुंभ आने-जाने के लिए काफी फायदा मिला है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ तक हरियाणा रोडवेज की बस सेवा प्रयागराज तक जारी रहेगी।

इन शहरों से प्रयागराज के लिए चली इतनी बसें

पंचकूला - 15
अम्बाला - 21
चंडीगढ़ वोल्वो - 19
फतेहाबाद - 18
हिसार - 18
सिरसा - 15
नूंह - 15
रोहतक - 18
कुरुक्षेत्र - 19
नारनौल - 24
जींद - 15
पानीपत - 15
पलवल - 28
दिल्ली - 80
रेवाड़ी - 28
कैथल - 15
फरीदाबाद - 46
सोनीपत - 25
झज्जर - 28
गुरुग्राम - 60
करनाल - 28
भिवानी - 14
यमुनानगर - 15
दादरी - 16