मेले, त्यौहार व उत्सव हमे हमारी संस्कृति से जोड़े रखने में महत्वपूर्ण - डॉ. शांडिल
सोलन- दिनांक 13.04.2025-स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि मेलों के आयोजन जहां लोगों को एक साथ लाते हैं वहीं युवा पीढ़ी को पुरातन संस्कृति से रू-ब-रू भी करवाते हैं। डॉ. शांडिल आज सैरी (पाजो) में बैखासी पर्व के अवसर पर आयोजित मेले में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।
डॉ. शांडिल ने कहा कि बैसाखी का पर्व फसलों के पकने का संकेत देता है। इस दिन से नई रबी फसल की कटाई शुरू होती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल एक कृषि प्रधान राज्य है। इसलिए बैसाखी का आगमन महत्वपूर्ण व खुशहाली का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मेले, त्यौहार व उत्सव हमे हमारी संस्कृति से जोड़े रखने में अहम योगदान है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा सभी वर्गों के कल्याणार्थ विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना, राजीव गांधी सुख शिक्षा योजना, मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना, राजीव गांधी स्टार्ट-अप इत्यादि योजनाएं लोगों के कल्याणार्थ कार्यान्वित की जा रही है।
डॉ. शांडिल ने सैरी (पाजो) में आंगनवाड़ी के निर्माण के आरम्भिक कार्य के लिए 10 लाख रुपए स्वीकृत किए जा चुके है जिसका कार्य प्रगति पर है। उन्होंने वार्ड नम्बर 11 में नए पेयजल टैंक निर्माण के प्राकलन तैयार करने के निर्देश दिए।
*उन्होंने सैरी (पाजो) के खेल मैदान के विस्तारीकरण करने के लिए प्रथम किश्त के रूप में 05 लाख रुपए देने की घोषणा की।
उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को 5100 रुपए देने की घोषणा की।
नगर निगम सोलन की महापौर ऊषा शर्मा ने इस अवसर पर भी अपनी विचार रखे।
राजकीय प्राथमिक पाठशाला सेरी (पाजो) के बच्चों द्वारा इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर मेला कमेटी द्वारा कुश्तियों का आयोजन भी करवाया गया।
जोगिन्द्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, सेवानिवृत्त कर्नल संजय शांडिल, नगर निगर सोलन के पार्षद राजीव कौड़ा, अभय शर्मा, मनीष, विजय ठाकुर, रजत थापा, पुनीत नारंग, बैसाखी मेला समिति के प्रधान अमर सिंह ठाकुर, उप महाधिवक्ता रोहित शर्मा, अमित ठाकुर, देवेन्द्र ठाकुर, कृष्ण ग्रोवर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अमित रंजन तलवार सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी व ग्रामीण इस अवसर पर उपस्थित थे।
===================================
सोलन-दिनांक 13.04.2025
सैनिक कल्याण मंत्री ने सूबेदार कुलदीप चंद की शहादत पर किया शोक व्यक्त
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने सूबेदार कुलदीप चंद की वीरगति पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
सूबेदार कुलदीप चंद जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के विरूद्ध एक अभियान में मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए।
सूबेदार कुलदीप चंद हमीरपुर ज़िला की नादौन तहसील के कोहलवीं गांव के निवासी थे। सूबेदार कुलदीप चंद 9 पंजाब रैजीमैंट में तैनात थे।
डॉ. शांडिल ने अपने शोक संदेश में कहा कि शहीद कुलदीप चंद को देश सेवा में उनके अविस्मरणीय योगदान के लिए सदैव याद किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
उन्होंने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
=====================================
सोलन-दिनांक 13.04.2025
हर्षवर्द्धन चौहान 15 अप्रैल को सोलन के प्रवास पर
उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान 15 अप्रैल, 2025 को सोलन के प्रवास पर आ रहे हैं।
हर्षवर्द्धन चौहान 15 अप्रैल, 2025 को प्रातः 11.00 बजे सोलन के ठोडो मैदान में आयोजित होने वाले ज़िला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।