चण्डीगढ़, 04.09.23- : भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की 67वीं वर्षगांठ और बीमा सप्ताह के उपलक्ष्य में निगम के चण्डीगढ़ मंडल द्वारा आज शनिवार सुबह सुखना झील पर वॉकथान का आयोजन किया गया। इसमें चण्डीगढ़ मंडल कार्यालय और स्थानीय शाखाओं के अधिकारियों, कर्मचारियों ने भाग लिया। चण्डीगढ़ मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक एसके आनंद, विपणन प्रबंधक दीपेंद्र सिंह गुर्जर और प्रबंधक (विक्रय) जयकिशन रैणा के नेतृत्व में आयोजित इस वॉकथान में सभी अधिकारी, विकास अधिकारी, एजेंट और कर्मचारी शामिल रहे। इस दौरान सभी के हाथों में निगम के फ्लैग व बैनर थे।