चंडीगढ़, 10 जुलाई —भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि “शिक्षक केवल ज्ञान देने वाले नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने वाले मार्गदर्शक होते हैं। हम शिक्षक को गुरु मानते हैं और उनका दर्जा भगवान के बराबर समझते हैं। उनकी बातों को अनदेखा करना सभ्य समाज के लिए शोभनीय नहीं है।”

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शिक्षकों की हर मांग को गंभीरता से लेती है। आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हम शिक्षक समुदाय के प्रति सम्मान प्रकट करने के साथ यह आश्वासन भी देते हैं कि उनकी समस्याओं को चंडीगढ़ प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा।

गुरु पूर्णिमा के इस विशेष अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने स्वयं भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षकों को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया और उन्हें सम्मान पूर्वक आश्वस्त किया कि पार्टी उनके साथ खड़ी है और उनकी आवाज़ शासन तक पहुँचाई जाएगी।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, संजीव राणा, सेक्रेटरी सोनिया दुग्गल, सेक्रेटरी संजय पुरी, प्रदेश मीडिया इंचार्ज रवि रावत, भाजपा सेल सहसंयोजक रमेश सहोड़, चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव चड्ढा तथा आईटी संयोजक शिवेंद्र मनडोतरा विशेष रूप से उपस्थित रहे।