शिमला, 16.10.25-: हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां का आज स्वदेश लौटने उपरान्त अपने कार्यालय पहुँचने पर हिमाचल प्रदेश सरकार के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां तथा विधान सभा सचिवालय के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने गुलदस्ते भेंट कर जोरदार स्वागत किया। गौरतलब है कि कुलदीप सिंह पठानियां गत रात्री 16 दिवसीय विदेश दौरे सम्पन्न करने उपरान्त शिमला पहुँचे थे। विधान सभा अध्यक्ष 29 सितम्बर को दिल्ली से लंदन तथा बारबाडोस की राजधानी ब्रिजटाऊन में आयोजित 68वें राष्ट्रमण्डल अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने गए थे।

विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि उनका यह दौरा कई मायनों में बेहतरीन तथा सफल रहा है। उन्होने कहा कि जहाँ उन्हें अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हुआ वहीं सम्मेलन के दौरान तय विषयों पर बारबाडोस संसद में अपने विचारों की अभिव्यक्ति करने का अवसर प्राप्त हुआ।
पठानियां ने कहा कि यह दौरा शिक्षाप्रद्व, प्रबुद्व तथा ज्ञानवर्धक था जिसका लाभ हमें आगामी जीवन में मिलेगा तथा आने वाले समय में इस अनुभव का इस्तेमाल प्रदेश हित में किया जाएगा। उनके साथ विदेश दौरे पर गए विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार तथा विधान सभा सचिव यश पाल शर्मा भी गत रात्री स्वेदश लौट चुके हैं।