धर्मशाला: 27.11.25- आज दिनाँक 27 नवम्बर, 2025 को पूर्वाह्न 10:30 बजे राजकीय कन्या उच्च विद्यालय सिहुन्ता, भटियात के छात्र-छात्राओं ने तपोवन विधान सभा में सदन की कार्यवाही को देखा। गौरतलब है कि ये स्कूली बच्चे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां के निर्वाचन क्षेत्र से सम्बन्ध रखते हैं। सदन की कार्यवाही देखने से पूर्व इन छात्र छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से मुलाकात की।

विधान समा अध्यक्ष ने सभी छात्र छात्राओं को सदन में आज होने वाली कार्यवाही तथा देश की लोकतान्त्रिक प्रणाली से अवगत करवाया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों से संवाद करते हुए पठानियां ने कहा कि विधान सभा तथा लोकसभा लोकतन्त्र के सबसे बड़े मन्दिर है जहाँ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होती है, विपक्ष सरकार से प्रश्न पूछता है तथा सत्तापक्ष को उसका जवाब देना होता है। पठानियां ने कहा कि प्रदेश तथा देश का कानून बनाने तथा पारित करने का अधिकार केवल विधान सभा तथा लोक सभा को है।

पठानियां ने कहा कि हमारे देश का संविधान सर्वोच्च है, यह ही हमें शक्तियों का नियमानुसार उपयोग करने की इज्जात देता है। पठानिया ने कहा कि हमारे देश का संघीय ढाँचा बहुत मजबूत है तथा आजादी से लेकर आजतक हमारा लोकतन्त्र मजबूत हुआ है। पठानिया ने कहा कि जिस तरह आज के युवा सदन की कार्यवाही देखने आ रहे हैं तथा रूचि ले रहे हैं यह नजबूत लोकतन्त्र की ओर इशारा करता है। उन्होंने कहा कि आज के युवा को लोकतान्त्रिक प्रणाली में रूचि लेनी चाहिए तथा इसको मजबूती प्रदान करने का भागीदार बनना चाहिए।

(