हिसार, 12.01.26-- अग्रोहा धाम में लोहड़ी के पावन पर्व पर भजन समारोह, रेवड़ी, मूंगफली व मिठाई वितरण के साथ भव्य रूप से अग्रोहा धाम अग्रोहा विकास ट्रस्ट के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में मनाया गया। लोहड़ी के पावन पर्व पर बजरंग गर्ग ने रेवड़ी, मूंगफली व मिठाई वितरण की। इस अवसर पर भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा की लोहड़ी का त्योहार किसानों की कड़ी मेहनत और श्रम के लिए शुक्रिया की देने के साथ मनाते हैं। श्री गर्ग ने कहा कि उस समय दुल्ला भट्टी नाम का डाकू हुआ करता। दुल्ला भट्टी ने सुंदरी-मुंदरी नाम की लड़कियों को जालिमों से छुड़वाकर उनकी शादी करवा दी। दुल्ला भट्टी ने इस मुश्किल घड़ी में लड़कियों की भारी मदद की। दुल्ला भट्टी ने लड़के वाले परिवार को मनाया एक जंगल में आग लगाकर दोनों लड़कीयों सुंदरी-मुंदरी का विवाह करवा दिया। इसलिए लोहड़ी के त्योहार पर सुंदरी-मुंदरी हो तेरा कौन बेचारा हो एक गीत के साथ मनाई जाती है। लोहड़ी का त्योहार खास तौर पर हरियाणा, पंजाब व उत्तरी भारत में बढ़-चढ़कर उत्साह के साथ मनाया जाता है। लोहड़ी भी पोंगल और मकर संक्रांति के त्यौहार के साथ ही मनाई जाती है। यह सब त्यौहार पृथ्वी पर विपुलता के लिए सर्व शक्तिमान ईश्वर को धन्यवाद देने का एक जैसा ही संदेश देते हैं। गिरीश शास्त्री ने लोहड़ी पर्व पर पूजा करवाई।

इस अवसर पर पवन गर्ग, राजेंद्र बंसल, चूड़ियां राम गोयल, अनंत अग्रवाल, संदीप कुमार, महेश अग्रवाल, ब्रह्मानंद गोयल, सुरेंद्र मित्तल, रवि सिंगला, ब्रह्मानंद गोयल, निरंजन गोयल, हरीश शर्मा आदि प्रमुख लोगों ने भाग लिया।