शिमला:12.01.26 हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने प्रदेश तथा देशवासियों को लोहड़ी तथा मकर सक्रांति की बधाई दी है। अपने बधाई सन्देश में पठानियां ने कहा कि लोहड़ी व मकर सक्रांति हिन्दुओं के महत्वपूर्ण त्यौहार हैं जिसे लोग बड़ी श्रद्वा भाव के साथ मनाते हैं।
पठानियां ने कहा कि लोहड़ी उत्तर भारत का एक प्रसिद्व त्यौहार है। यह मकर सक्रांति के एक दिन पहले मनाया जाता है तथा मकर सक्रांति की पूर्व संध्या पर इस त्यौहार का बड़ा उत्सव रहता है। इस अवसर पर विवाहित पुत्रियों को माँ के घर से त्यौहार (वस्त्र, मिठाई, रेवड़ी, फुलादि) भेजा जाता है। मकर सक्रांति की प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए पठानियां ने कहा कि मकर सक्रांति एक हिन्दु त्यौहार है तथा यह आमतौर पर 14 या 15 जनवरी को पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब सूर्य देवता धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं इसे मकर सक्रांति कहा जाता है। यह सक्रांति 12 अन्य सक्रांतियों में से सबसे अधिक महत्व रखती है। पठानियां ने कहा कि मकर सक्रांति के दिन सूर्य उतरायण हो जाता है, इससे प्रकृति में बदलाव शुरू हो जाता है, ठंड की वजह से सिकुड़ते लोगों को सूर्य के उत्तरायण होने से शीत ऋतु से राहत मिलनी शुरू हो जाती है।
पठानियां ने कहा कि हमारा देश मेलों व त्यौहारों के लिए प्रसिद्व है। यहाँ हर महीने कोई न कोई त्यौहार आता है जिसे लोग श्रद्वाभाव के साथ मनाते हैं तथा हर त्यौहार का अपना महत्व व उल्लास होता है। यह मेले व त्यौहार देश की समृद्व संस्कृति एकता तथा अखण्डता के द्योतक है जो 140 करोड़ भारतवासियों को सदभाव के साथ रहने के लिए प्रेरित करते हैं। पठानियां ने कहा कि हमें सभी त्यौहारों व धर्मों का सम्मान करना चाहिए तथा इन्हें राष्ट्रीय एकता व सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से जोड़ना चाहिए।