रैडक्रॉस से जुड़ें अधिक से अधिक लोग, एसडीएम ने की अपील
भोरंज में रैडक्रॉस के नए सदस्यों को प्रदान किए सदस्यता प्रमाण पत्र

भोरंज 19 फरवरी। असहाय, गरीब और जरुरतमंद लोगों की मदद करने वाली संस्था रैडक्रॉस सोसाइटी की भोरंज उपमंडल इकाई में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं तथा बड़ी संख्या में नए लोगों को इस संस्था से जोड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में वीरवार को यहां मिनी सचिवालय में आयोजित एक कार्यक्रम में रैडक्रॉस सोसाइटी के नए सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर सभी नए सदस्यों को बधाई देते हुए एसडीएम एवं उपमंडलीय रैडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष शशिपाल शर्मा ने कहा कि असहाय, गरीब और जरुरतमंद लोगों की मदद करने के लिए रैडक्रॉस एक बहुत ही अच्छा माध्यम है। कोई भी व्यक्ति रैडक्रॉस सोसाइटी का सदस्य या संरक्षक बनकर अपनी नेक कमाई में से अंशदान कर सकता है और इसी अंशदान से किसी गरीब, असहाय या जरुरतमंद व्यक्ति की मदद की जा सकती है।
एसडीएम ने सभी सदस्यों को समाज सेवा के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया तथा भविष्य में रैडक्रॉस की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने पर भी चर्चा की। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार रवि कुमार, अन्य अधिकारी तथा रैडक्रॉस के सदस्य उपस्थित रहे।
===========================================
हमीरपुर में महिला और पुरुष सिक्योरिटी गार्ड के साक्षात्कार 20 को

हमीरपुर 19 फरवरी। नई दिल्ली की प्रसिद्ध सिक्योरिटी कंपनी जी4एस सिक्योर सॉल्यूशन्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड महिला और पुरुष सिक्योरिटी गार्ड के 60 पदों को भरने के लिए 20 फरवरी को सुबह साढे दस बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लेगी।
इन पदों के लिए 18 से 35 वर्ष तक के दसवीं पास उम्मीदवार पात्र होंगे। सिक्योरिटी गार्ड का अनुभव रखने वाले 40 वर्ष तक के उम्मीदवार भी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई पांच फुट सात इंच और महिलाओं के लिए पांच फुट रखी गई है।
चयनित उम्मीदवारों को आठ घंटे की डयूटी पर 13,170 रुपये और बारह घंटे की डयूटी पर 19,755 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। उन्हें ईपीएफ, दुर्घटना बीमा, स्वयं एवं परिवार के लिए ईएसआई स्वास्थ्य बीमा, दस साल की निरंतर सेवा पर पेंशन सुविधा, मुफ्त वर्दी, कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण और कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए कंपनी के मोबाइल नंबरों 98573-88030 और 95999-56620 या जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
===========================================
भोरंज में ट्रेनी अप्रेंटिस के साक्षात्कार 20 को

हमीरपुर 19 फरवरी। बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी इंडोरमा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में ट्रेनी अप्रेंटिस के 15 पदों को भरने के लिए 20 फरवरी को सुबह दस बजे उपरोजगार कार्यालय भोरंज में साक्षात्कार लिए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 18 से 24 वर्ष तक के दसवीं या बारहवीं पास और वैल्डर, प्लंबर, मशीनिस्ट, रिफ्रिस्ट और एयर कंडिशनर ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को सभी भत्तों सहित कुल 16,500 रुपये मासिक वेतन मिलेगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 या कंपनी के दूरभाष नंबर 01792-253400 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
===============================================
सोलन दिनांक 19.02.2026

34 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 24 फरवरी को

ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में 24 फरवरी, 2026 को प्रातः 10.30 बजे 34 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी।
जगदीश कुमार ने कहा कि मैसर्ज़ जे.पी. मोर्टस सोलन द्वारा सेल्स एग्जीक्यूटिव कार, सेल्स एग्जीक्यूटिव कमर्शियल कार, सेल्स ट्रेनर, कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजर के 10 पद, मैसर्ज़ कॉस्मो फेराइट्स जाबली में फीडर, वेल्डर, बी.टेक. मैकेनिकल के 12 पद व मैसर्ज़ शिवालिक बायमेटल कंट्रोल्स लिमिटिड सोलन में हेल्पर, फीटर, ट्रेनी, शिफ्ट इंजीनियर के 12 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, फीटर, वेल्डर, बी.टेक. मकैनिकल या इलेक्ट्रिकल, एम.बी.ए. व आयु 20 से 38 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि इन पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. में प्राप्त कर सकते हैं। सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. पर कैंडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी रेजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन करने से पूर्व प्रत्येक आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
जगदीश कुमार ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता सम्बन्धी सभी अनिवार्य प्रमाण पत्र व दस्तावेजों सहित ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में 24 फरवरी, 2026 को प्रातः 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई भी यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ज़िला रोज़गार कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है।
========================================
सोलन दिनांक 19.02.2026

20 फरवरी को विद्युत आपूर्ति बाधित

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 20 फरवरी, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अधिशाषी अभियंता सोलन विपुल कश्यप ने दी।
विपुल कश्यप ने कहा कि 20 फरवरी, 2026 को प्रातः 10.30 बजे से सांय 05.00 बजे सरीता विहार, चामुंडा कॉलोनी एवं डी.ए.वी. स्कूल कथेड़ सोलन के आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
.