चण्डीगढ़, 23.02.26- : भक्ति पथ यात्रा समूह ग्रुप द्वारा श्री खाटू श्याम जी व श्री सालासर बाला जी धाम के दर्शनों के लिए पहली धार्मिक बस यात्रा का आयोजन किया गया। भक्ति पथ यात्रा ग्रुप का उद्देश्य है कि अपने युवाओं को ज्यादा से ज्यादा सनातन धर्म से जोड़ना और आगे भी हर महीने धार्मिक स्थानों की यात्रा कर जनता को प्रभु भक्ति से जोड़े रखना है।
इसी के निमित्त एक बस पवित्र यात्रा के लिए रवाना हुईए जिसकी अगुवाई श्री सतपाल जैन, एडिशनल सॉलिसिटर जनरल, देवेश मोदगिल, पूर्व मेयर चंडीगढ़, अनिल दुबे, पूर्व डिप्टी मेयर चंडीगढ़, श्री 1008 महामंडलेश्वर कमली माता, सोनी गोयल, भूपेंद्र शर्मा, मुकेश गोयल, एपी शर्मा, सिद्धार्थ मोदगिल, सुकेशा गोसाईं द्वारा नारियल फोड़ कर की गई।
प्रसिद्ध समाजसेवी सोनू सेठी, सेठी ढाबा वाले ने अपने भजनों से यात्रियों का स्वागत किया व रात के भंडारे की सेवा का इंतजाम करवाया। यात्रा की सेवा में प्रमुख रूप से महिपाल खाती, पूनम कोठारी, बसवानंद भट्ट, अनिल गोयल, धीरज कुमार, तेजस्वी मठपाल, कीर्ति, कांति देवी, राजरानी, तरुणा मुख्य तौर पर शामिल रहे।