चण्डीगढ़, 23.03.26- : शिवानन्द आश्रम, सेक्टर-29 ए, में डिवाइन लाइफ सोसाइटी , चंडीगढ़ शाखा द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय आध्यात्मिक सम्मेलन “कलियुग केवल नाम आधारा” का आज श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच सफलतापूर्वक समापन हो गया। तीन दिनों तक चले इस आध्यात्मिक महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर नाम स्मरण, योग, भक्ति और वेदान्त के संदेशों से आत्मिक प्रेरणा प्राप्त की।

समापन सत्र में पूज्य स्वामी अद्वैतानंद जी महाराज एवं पूज्य स्वामी धर्मनिष्ठानंद जी महाराज द्वारा सामूहिक समापन प्रार्थना कराई गई। संतों ने अपने आशीर्वचनों में कहा कि कलयुग में ईश्वर का नाम ही मानव जीवन का सबसे सरल और प्रभावशाली सहारा है, जो व्यक्ति को मानसिक अशांति से निकालकर आत्मिक आनंद और संतुलन की ओर ले जाता है।

विशेष आकर्षण के रूप में पूज्य एपीएन पंकज महाराज ने नाम सिमरन की महिमा का अत्यंत सुंदर एवं भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि निरंतर नाम स्मरण से मनुष्य को आंतरिक शक्ति, धैर्य और ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है।

उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए सभी संतों, श्रद्धालुओं, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।