चण्डीगढ़, 31.03.26- : गढ़वाल भवन, सेक्टर 29 में रुद्रप्रयाग जन कल्याण मंच के चुनाव सर्व सम्मति से संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी अरुण वशिष्ठ एवं सहायक चुनाव अधिकारी डॉ. हरेन्द्र सिंह नेगी के दिशा निर्देश में चुनाव हुआ जिसमें राजेन्द्र सिंह बिष्ट को प्रधान व दीपक भट्ट को महासचिव चुना गया। इनके अलावा श्रीमती शशि पुरोहित वरिष्ठ उप प्रधान, बलवन्त सिंह रावत उप प्रधान, राजेश्वरी नेगी सचिव, भगवान सिंह पंवार सांस्कृतिक एवं खेलकूद मंत्री, बीना बिष्ट उप सांस्कृतिक सचिव, सुखदेव वशिष्ठ वित्त सचिव, विश्वनाथ भट्ट आडिटर, संजीव बेंजवाल प्रेस सचिव, उमेश वशिष्ठ माल सचिव तथा सीमा सजवाण, अम्बिका नेगी, खिलेश सती, हरीश बिष्ट, सर्वेश्वरी राणा एवं रोशनी राणा को संगठन सचिव नियुक्त किया गया।