चण्डीगढ़, 06.04.26- : गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी, सेक्टर-10 में आर्ट एग्जीबिशन जर्नीज एंड हार्बर्स में आर्टिस्ट अर्चना के लगभग 113 आर्टवर्क्स प्रदर्शित किये गए। आज गैलरी में आर्टिस्ट कुलविंदर सिंह कुल्स द्वारा वॉटर कलर से आर्ट डेमोंस्ट्रेशन दिया जिसमें कला विद्यार्थियों ने वॉटर कलर आर्ट का लाइव डेमोंस्ट्रेशन देखा।
आर्टिस्ट अर्चना ने बताया कि इस जलरंग प्रदर्शनी को देखने विक्रांत शितोले, आर्ट सोसाइटी ऑफ़ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष और कुलविंदर सिंह (कुल्स), राम कुमार शर्मा, रविंदर शर्मा, डीएस कपूर, अध्यक्ष भीम मल्होत्रा, मदन लाल शर्मा, सिकंदर सिंह सहित कई कलाकारों ने उपस्थित होकर आर्ट एग्जीबिशन का अवलोकन किया व सराहा।