उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने दसवीं कक्षा की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने पर अनमोल को दी बधाई
धर्मशाला, 10 मई : उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में 99.86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाली जिला कांगड़ा के एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहाड़ा की छात्रा अनमोल को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि अनमोल ने कठिन परिश्रम और लगन से न केवल अपने माता-पिता और शिक्षकों का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे जिला कांगड़ा को भी गौरवान्वित किया है।
उन्होंने मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अनमोल सहित सभी मेधावी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच से जीवन में हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उपायुक्त ने अभिभावकों तथा शिक्षकों को भी विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय देते हुए उनके योगदान की सराहना की।
=========================================
उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने दसवीं कक्षा की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने पर अनमोल को दी बधाई
धर्मशाला, 10 मई : उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में 98.86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाली जिला कांगड़ा के एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहाड़ा की छात्रा अनमोल को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।