चंबा 16 मई 2026,

जिला चंबा में पंचायत चुनावों के लिए 7315 उम्मीदवार चुनावी मैदान में - उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

उम्मीदवारी वापसी प्रक्रिया के दौरान 1128 उम्मीदवारों के ली उम्मीदवारी वापस

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला चंबा में पंचायत चुनावों के लिए 7315 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। उन्होंने बताया कि नामांकन वापसी के अंतिम दिन 15 मई 2026 को जिला चंबा में कुल 1128 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए हैं जिनमें प्रधान पद के 292, उप प्रधान पद के 258, वार्ड सदस्य के 530, पंचायत समिति सदस्य के 43 तथा जिला परिषद सदस्य के 5 उम्मीदवार शामिल है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला में 26, 28 व 30 मई 2026 को तीन चरणों में होने जा रहे पंचायती राज चुनावों में प्रधान के 319 पदों के लिए 1293, उप प्रधान के 319 पदों के लिए 1303, वार्ड सदस्य के 1793 पदों के लिए 4013, पंचायत समिति सदस्य के 135 पदों के लिए 592 तथा जिला परिषद सदस्य के 18 पदों के लिए 114 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है।
उल्लेखनीय है कि जिला चंबा में पंचायती राज चुनावों की नामांकन प्रक्रिया के दौरान तीन दिनों में कुल 8479 उम्मीदवारों ने विभिन्न पदों के लिए अपने नामांकन दाखिल किए थे जिनकी विस्तृत छानबीन के दौरान 26 नामांकन रद्द पाए गए थे।

===========================================

जिला चंबा में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए सभी तैयारियां पूरी - उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

नगर परिषद चंबा व डलहौज़ी तथा नगर पंचायत चुवाडी के 20584 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

जिला चंबा के नगर परिषद क्षेत्र चंबा व डलहौजी के अलावा नगर पंचायत चुवाड़ी में 17 मई को होने वाले चुनावों के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश वाले आज यहां दी। उन्होंने बताया कि आज अंतिम दौर की रिहर्सल के पश्चात पोलिंग पार्टीयां समस्त मतदान उपकरणों तथा सामग्री सहित अपने-अपने गंतव्यों के लिए रवाना हो गई हैं तथा सभी पोलिंग पार्टियों द्वारा अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच कर मतदान संबंधित तैयारियां पूर्ण कर ली गई ।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि नगर परिषद क्षेत्र चंबा के 11 वार्डों में 35 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है तथा सभी 11 वार्डों में 14855 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे जिनमें 7266 पुरुष व 7589 महिला मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा नगर परिषद डलहौजी के 9 वार्डों में 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है नगर परिषद डलहौजी में कुल 3150 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, ‌ जिनमें 1494 महिला व 1656 पुरुष मतदाता शामिल है। नगर पंचायत चुवाड़ी के संबंध में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर पंचायत चुवाडी में कुल 7 वार्ड हैं जिसमें वार्ड नंबर 3 से एक उम्मीदवार का निर्विरोध चयन हुआ है तथा शेष 6 वार्डों में 16 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है नगर पंचायत चुवाडी के सभी 6 वार्डों में 2579 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे जिनमें 1308 महिला व 1271 पुरुष मतदाता शामिल है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने नगर परिषद क्षेत्र चंबा व डलहौजी तथा नगर पंचायत चुवाडी के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे 17 मई को स्थानीय निकायों के लिए होने वाले मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें तथा अपने क्षेत्र के विकास व खुशहाली के लिए अपना योगदान दें।