चण्डीगढ़, 19.05.26- : खादी सेवा संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आज संघ के अध्यक्ष के. के. शारदा की अध्यक्षता में सेक्टर 43 में हुई। इस में खादी उत्पादों को लोकप्रिय बनाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही इसके लिए अपने जाने वाले तरीकों पर भी गहन विचार विमर्श हुआ। शारदा ने बताया कि प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी देश के नागरिकों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के लिए अपील की हैं। खादी के तमाम उत्पादन शुद्ध रूप से स्वदेशी होते हैं। लोगों से अपील की गई कि वह खादी के उत्पादों को अधिक से अधिक अपनाएं।
इस अवसर पर संस्था के पूर्व सदस्य कांशीराम और पार्षद श्रीमती प्रेमलता को खादी को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया। बैठक में सचिव गुरपाल सिंह, सह सचिव ओंकार चंद, सदस्य विक्रम अरोड़ा, वीरेंद्र शर्मा, प्रेम विज, पल्लवी रामपाल, दिलशाद अंसारी, विजयपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।