ऊना में एचपी-सेट परीक्षा का सफल आयोजन

ऊना, 7 जून. जिला ऊना में रविवार को हिमाचल प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा (एचपी-सेट)-2026 का सफल आयोजन किया गया। परीक्षा के लिए जिले में आठ केंद्र स्थापित किए गए थे, जिनमें कुल 2577 अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए आवंटित किया गया था।
प्रथम सत्र में 1817 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 760 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय सत्र में 1781 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी तथा 796 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दोनों सत्रों में उपस्थिति लगभग 70 प्रतिशत दर्ज की गई।
उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि परीक्षा के लिए राजकीय महाविद्यालय ऊना (केंद्र-1 एवं केंद्र-2), राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऊना, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऊना, एलजेएनएच राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द, एसएसआरवीएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोअर कोटला, राजकीय आईटीआई ऊना तथा रॉकफोर्ड डे बोर्डिंग वरिष्ठ माध्यमिक पब्लिक स्कूल रक्कड़ कॉलोनी में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे।
उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। जिला प्रशासन एवं परीक्षा संचालन से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ।