डॉ. शांडिल ने शूलिनी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारम्भ
June 28, 2026 04:28 PM
सोलन दिनांक 28.06.2026-स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने गत सांय ऐतिहासिक ठोडो मैदान में राष्ट्रीय स्तरीय माँ शूलिनी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की।द्वितीय सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आईडल फेम अंकुश भारद्वाज मुख्य कलाकार रहे। द्वितीय सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल के सुप्रसिद्ध कलाकार राजेश त्यागी, बीरबल किन्नौरा, अजु तोमर व अन्य हिमाचली कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया।जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष कर्नल संजय शांडिल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिव कुमार व संजीव ठाकुर, हिमाचल प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य शोभित बहल, हिमाचल पथ परिवहन निगम के निदेशक बोर्ड के सदस्य अजय वर्मा, इंटक के रोहित ठाकुर, कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी सक्षम शर्मा, उपायुक्त एवं राज्य स्तरीय शूलिनी मेला समिति के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक तिरुमला राजू एस.डी. वर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन, नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता कापटा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में दर्शक इस अवसर पर उपस्थित थे।.0.
7 Attachments • Scanned by Gmail
For further display of news in English with photographs in JPG file on "indianewscalling.com"
CONTACT: M.M.Khanna, Web-Master cum Director
Location: 585, Shantivan Housing Coop Society,
Sector-48 A, Chandigarh-160047
Ph: 0172-4620585 , Mobiles: 09217737625 & 9877215655
Email: mmk.vvi@gmail.com & mmkhanna585@yahoo.com
Share this News/Article on Facebook Share this News/Article on Facebook