हिसार, 17.07.26-- राज्यसभा के पूर्व सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा जी के पूज्य पिता श्री प्रख्यात समाजसेवी एवं अग्रवाल समाज के वरिष्ठ स्तंभ स्वर्गीय श्री नंदकिशोर गोयंका जी के निधन पर आज अनाज मंडी में एक श्रद्धांजलि एवं शोक सभा का आयोजन हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग के नेतृत्व में नई अनाज मंडी में हुई।शोक सभा में उपस्थित व्यापारियों एवं समाज के गणमान्य नागरिकों ने स्वर्गीय श्री नंदकिशोर गोयंका जी के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनकी पावन स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि स्वर्गीय श्री नंदकिशोर गोयंका जी का संपूर्ण जीवन समाज सेवा, धार्मिक, व्यापारिक कार्यों एवं मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अनेकों सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संस्थाओं के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का कार्य किया। उनका सादा जीवन, उच्च विचार और सेवा भाव सदैव समाज व व्यापारियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके निधन से व्यापारिक एवं सामाजिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं है।बजरंग गर्ग ने कहा कि स्वर्गीय गोयंका जी ने अपने जीवनकाल में समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने का कार्य किया तथा सेवा और संस्कारों की जो विरासत छोड़ी है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बनी रहेगी।शोक सभा में उपस्थित सभी व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने स्वर्गीय श्री नंदकिशोर गोयंका जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
इस अवसर पर अनाज मंडी ऐसोसिएशन के जिला प्रधान पवन गर्ग, हिसार अनाज मंडी के प्रधान मांगेराम रालवासिया, उपप्रधान बजरंग असारावां, पूर्व सचिव जगदीश गोदारा, कीर्तन मंडल प्रधान पवन बंसल, अनूप गोयल, प्रेम डाबरीवाले, तिलक गर्ग, अनाज मंडी मंदिर पूर्व प्रधान अशोक गुप्ता, अनाज मंडी हॉस्पिटल के प्रधान शिव कुमार गोयल, पूर्व प्रधान अनिल जैन, निरंजन गर्ग, अग्रवाल विकास संगठन के जिला अध्यक्ष सत्यपाल अग्रवाल, महासचिव सत्य प्रकाश आर्य, अग्रोहा धाम वैश्य समाज के शहरी प्रधान अनिल सिंगला मंगालीवाले, हनुमान प्रसाद गर्ग, व्यापार मंडल प्रदेश संगठन मंत्री राजेंद्र बंसल, प्रदेश सहसचिव निरंजन गोयल, युवा प्रदेश प्रभारी राहुल गर्ग, पवन गोयल, राजेंद्र बंसल अजीतपुरिया आदि व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।