चण्डीगढ़, 16.07.26- : कल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ आगमन पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शशांक दुबे ने गाँव दरिया में स्वच्छता से स्वागत अभियान में आज सहभागी बनकर क्षेत्र की साफ-सफाई की एवं स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।
उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर स्वच्छ, सुंदर और विकसित चंडीगढ़ के निर्माण में अपना योगदान दें। इस मौक़े पर भाजपा नेता शिवेंद्र मनदौत्रा, भाजपा के पूर्व मंडल प्रधान जेपी राणा, विनय मास्टर, भाजपा युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष निक्कू पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता दीपक कौशिक, सेनेटरी इंस्पेक्टर मंजीत कुमार, संदीप कुमार, विकास शर्मा, साहिल पासवान व अन्य स्थानीय निवासी उपस्थित रहें।