चंडीगढ़, 28 जुलाई। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा 9 अगस्त से हलका स्तरीय दौरे करेंगे। यह दौरे जननायक चौधरी देवीलाल की 113वीं जयंती पर 27 सितंबर को नूंह/मेवात में होने वाले सम्मान दिवस समारोह के लिए प्रदेश के लोगों को निमंत्रण देने के लिए रखे गए हैं। पहले चरण में 9 अगस्त से लेकर 24 अगस्त तक 12 जिलों के 46 हलकों का दौरा करेंगे।
हलका स्तरीय कार्यक्रम इस प्रकार हैं - 9 अगस्त को डबवाली, रानियां और ऐलनाबाद, 10 अगस्त को सिरसा, कालांवाली, फतेहाबाद और रतिया, 11 अगस्त को टोहाना, नरवाना और उचाना, 12 अगस्त को पुण्डरी, कैथल और गुहला, 13 अगस्त को पेहवा, थानेसर और लाडवा, 14 अगस्त को रादौर, यमुनानगर, जगाधरी और सढौरा, 16 अगस्त को कलायत, असंध और करनाल, 17 अगस्त को अम्बाला कैंट, अम्बाला सिटी, नारायणगढ़ और पंचकूला, 19 अगस्त को शाहबाद, नीलोखेड़ी और इंद्री, 20 अगस्त घरौंडा, पानीपत, पानीपत ग्रामीण और समालखा, 21 अगस्त को इसराना, सफीदों और जींद, 22 अगस्त को जुलाना, महम और कलानौर, 23 अगस्त को बादली, झज्जर और बेरी, 24 अगस्त को बहादुरगढ़, गढ़ी सांपला किलोई और रोहतक में होंगे कार्यक्रम।