शिमला:, 28.07.26- हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने गत रात्री जिला चम्बा के बनीखेत में लाहड़ नामक स्थान पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर अत्यन्त गहरा दु:ख प्रकट किया है। गौरतलब है कि इस भीषण सड़क हादसे में आल्टो कार में सवार एक ही परिवार के सभी पॉच लोगों की आसमयिक मृत्यू हो गई । अपने शोक सन्देश में पठानियां ने कहा कि यह दुर्घटना बेहद दु:खद तथा भयानक थी जिसका शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता ।
पठानियां ने आमजन से आग्रह किया कि बरसात के इस मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचना चाहिए तथा तभी सफर करना चाहिए यदि आवश्यक हो। उन्होने कहा कि बादल फटने तथा सड़कों पर ल्हासे गिरने की घटनाएं आए दिन बढ़ती जा रही हैं इसलिए हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपना बचाव स्वयं करें। विधान सभा अध्यक्ष ने पिछले कल ही एक वीड़ियों सन्देश जारी कर लोगों से बरसात के इस मौसम में सचेत रहने का भी आग्रह किया था।
विधान सभा अध्यक्ष ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति कीप्रार्थना की है। पठानियां ने इस हादसे मे मारे गए सभी लोगों के रिश्तेदारों तथा सगे- सम्बन्घियों को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की परमपिता परमात्मा से शांति प्रदान करने की कामना की है।