सरकार को सफाई कर्मचारियों से बातचीत करके उनकी समस्या का समाधान करना चाहिए - बजरंग गर्ग

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण हरियाणा में जगह-जगह गंदगी के बड़े-बड़े देर लगे हुए है - बजरंग गर्ग

हरियाणा सरकार को सफाई कर्मचारियों के साथ जो मई में समझौता हुआ था उससे तुरंत लागू करना चाहिए - बजरंग गर्ग

सरकार ने सफाई कर्मचारियों के साथ जो समझौता हुआ था उसे लागू ना करने से सफाई कर्मचारी 6 अगस्त से हड़ताल पर हैं - बजरंग गर्ग

सरकार के वादा खिलाफी के कारण सफाई कर्मचारी 15 दिनों से हड़ताल पर हैं - बजरंग गर्ग

सरकार सरकारी कर्मचारी व सफाई कर्मचारियों से झूठे व्यादे करती है - बजरंग गर्ग

सरकार के पास 1 लाख 80 हजार सरकारी पद खाली पड़े हैं जिसको जल्द भरा जाए - बजरंग गर्ग

सरकार को अपने व्यादे के अनुसार कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए - बजरंग गर्ग

हिसार, 20.08.26- हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड़ के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण हरियाणा में जगह-जगह गंदगी के बड़े-बड़े देर लगे हुए है, जिसके कारण बीमारियां फैल रही हैं। जिसमें हिसार के बाजार, गली-मोहल्लों व सड़कों पर लगभग 3200 क्विंटल कूड़ा इकट्ठा हो चुका है। सरकार को सफाई कर्मचारियों से बातचीत करके उनकी समस्या का समाधान करना चाहिए। बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा सरकार को सफाई कर्मचारियों के साथ जो मई में समझौता हुआ था उससे तुरंत लागू करना चाहिए। सरकार ने सफाई कर्मचारियों के साथ जो समझौता हुआ था उसे लागू ना करने से सफाई कर्मचारी 6 अगस्त से हड़ताल पर हैं। सफाई कर्मचारी हरियाणा के शहरों की सफाई व्यवस्था करते हैं जो सरकार के वादा खिलाफी के कारण सफाई कर्मचारी 15 दिनों से हड़ताल पर हैं। जिसके कारण हरियाणा में सफाई व्यवस्था पुरी तरह से चरमरा गई है। बाजारों में जगह-जगह गंदगी के ढेर होने के कारण व्यापारियों का कामकाज ठप हो चुका है ग्राहक बाजारों में सामान लेने के लिए नहीं आ रहे हैं। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार सरकारी कर्मचारी व सफाई कर्मचारियों से झूठे व्यादे करती है, जिसके कारण सफाई कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। सरकार के पास 1 लाख 80 हजार सरकारी पद खाली पड़े हैं जिसको जल्द भरा जाए। सरकार को अपने व्यादे के अनुसार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना चाहिए। बजरंग गर्ग ने कहा कि जो सरकार अपने सरकारी कर्मचारियों को संतुष्ट नहीं कर सकती तो आम जनता को कैसे संतुष्ट करेगी यह बहुत बड़ा चिंता की विषय है।