ठरी/असंध, 20.08.26- : भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में गांवों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। गांवों में विकास, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किए बिना विकसित भारत का संकल्प पूरा नहीं हो सकता। ये टिपण्णी हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने की। वे विकसित भारत जी राम योजना के संदर्भ के आयोजित श्रमिकों की एक जागरूकता सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक रहने तथा उनका लाभ लेने के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। ग्राम सचिव कुलदीप ने डॉ. चौहान का स्वागत करते हुए विकसित भारत जी राम जी संबंधित विषयों की जानकारी दी।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत थारी के राकेश, चंदू, विजय, अनारकली, नरेश, अमित, रमेश, पिंकी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्राम सभा के दौरान ग्रामीणों ने गांव से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखी और विकास कार्यों तथा सरकार की योजनाओं को लेकर चर्चा की। उपस्थित ग्रामीणों ने ग्राम सभा के माध्यम से अपनी समस्याओं को सामने रखने तथा गांव के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प भी व्यक्त किया। ग्राम सभा में ग्रामीणों की सक्रिय उपस्थिति ने यह संदेश दिया कि गांव के विकास से जुड़े निर्णयों में जनभागीदारी ही लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे मजबूत कड़ी है।