CHAMBA, 29.08.26-

-सिहुंता में बनने वाले संयुक्य कार्यालय भवन स्थल का निरिक्षण करते हुए

*विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया व विभिन्न विभागीय अधिकारी
सिंहुता में अंडर-14 छात्रों की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आरंभ,
*विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने किया तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ,
*विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास में खेलों का विशेष महत्व- कुलदीप सिंह पठानियां
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास में खेलों का विशेष महत्व है, इसलिए विधार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी नियमित समय व महत्व दें ताकि वे भविष्य में मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ व सक्षम बनकर देश के बेहतर नागरिक बन सकें। विधानसभा अध्यक्ष आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिंहुता में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के छात्रों की 3 दिवसीय खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता के विधिवत शुभारंभ अवसर पर उपास्थित खिलाड़ियों, अध्यापकों तथा उपस्थित खेल प्रेमियों को संबोधित कर रहे थे।
इस खेल-कूद प्रतियोगिता में भटियात शिक्षा खंड के 28 स्कूलों के लगभग 300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 29 अगस्त से 31 अगस्त तक चलने वाली इस जोन स्तरीय प्रतियोगिता में वालीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन तथा कुश्ती में खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन के लिए खेलों का खास महत्व है। उन्होंने खिलाड़ी छात्रों का आह्वान किया कि वे खेलों को खेल की भावना से खेलें तथा हार-जीत की चिंता छोड़कर अपनी ओर से अच्छा खेल प्रदर्शन करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि खेलकूद गतिविधियां व शिक्षा एक दूसरे के पूरक हैं। खेलें व्यक्ति के जीवन में अनुशासन व कठिन परिश्रम की भावना पैदा करते हुए चुनौतियों से निपटने में सक्षम बनाती हैं इसलिए विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियां भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे जीवन मे किसी भी प्रकार का नशा न करने का प्रण लें तथा इसके लिए अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सफलता की सीढ़ी परिश्रम से होकर गुजरती है तथा प्रतिस्पर्धा के इस दौर में सफलता के लिए निरंतर परिश्रम की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी अपने जीवन के लक्ष्य को निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए जब निरंतर मेहनत करती है तो निश्चय ही एक दिन सफलता हासिल हो जाती है।
इससे पूर्व उपनिदेशक प्रारंम्भिक शिक्षा मनोहर लाल व एडीपी ईओ महिन्द्र ठाकुर ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया तथा उन्हें विधिवत सम्मानित किया। इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य नरिंद्र शर्मा ने खेल संबंधी वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में स्थानीय स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर हि० प्र० राज्य वन निगम के निदेशक कृष्णचंद चेला, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मनोज महाजन, ग्राम पंचायत सिंहुता के प्रधान अनिल कुमार व उप प्रधान मदन, बीडीसी सदस्य शम्मी देवी व मुकेश, एसडीएम भटियात मनीष सोनी, मुख्य अरनयपाल वन विभाग राकेश कुमार, डीएफओ डलहौजी डॉ कुलदीप जंबाल, अधीशासी अभियंता लोनिवि नरेंद्र चौधरी, एचपीएसईबीएल पंकज राठौर, डीएसपी शेर सिंह, स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा तथा स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रिंकु मैहरा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।