सोलन, 05.09.26- शिक्षक दिवस के अवसर पर रोटरी रॉयल सोलन द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोठों में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के 17 शिक्षकों को उनके शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित एवं felicitated किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए भाषण एवं वाद-विवाद शैली की भाषण प्रतियोगिता (Declamation Contest) का भी आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम तीन स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि एवं स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रोटरी रॉयल सोलन की ओर से विद्यालय को बास्केटबॉल, वॉलीबॉल तथा स्किपिंग रोप्स सहित विभिन्न खेल सामग्री भी भेंट की गई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनिल बाली ने रोटरी रॉयल सोलन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब द्वारा शिक्षकों के सम्मान, विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहन तथा खेल सामग्री उपलब्ध करवाने की पहल अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने रोटरी रॉयल सोलन द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों के हित में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।
इस अवसर पर रोटरी रॉयल सोलन के अध्यक्ष रोटेरियन जितेंद्र भल्ला, सचिव रोटेरियन मनोज कोहली, कोषाध्यक्ष रोटेरियन शशांक पाहुजा, प्रोजेक्ट चेयर रोटेरियन ओमेश मित्तल, रोटेरियन अरुण Trehan, रोटेरियन मनीष तोमर, रोटेरियन एन.एल. शर्मा, रोटेरियन रमन शर्मा, रोटेरियन राजनीश सूद, रोटेरियन सुभाष चौहान, रोटेरियन यादव गिरी तथा रोटेरियन सुनील गुप्ता उपस्थित रहे।
रोटरी रॉयल सोलन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने शिक्षकों के प्रति सम्मान, विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहन और खेलों के माध्यम से उनके सर्वांगीण विकास का संदेश दिया।