NEWS RECEIVED FROM DPRO BILASPUR FOCUSING उपायुक्त बिलासपुर SH RAHUL KUMAR AND OTHER NEWS
September 05, 2026 06:06 PM
स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को मिला नया व्यवसायिक अवसर, डीसी राहुल कुमार ने फोर लेन पर फूड वैन का किया शुभारंभबिलासपुर, 05 सितंबर : ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता से जोड़ने तथा उनकी आजीविका के साधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विकास खंड सदर कार्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर स्थित श्याम लगन होमस्टे के प्रांगण में फूड वैन का शुभारंभ किया।इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त रुपिंदर कौर, एसडीएम सदर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।फूड वैन के माध्यम से लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह बहना जट्टां तथा नैना स्वयं सहायता समूह , ग्राम पंचायत नौणी सदर से जुड़ी महिलाओं को खाद्य प्रसंस्करण एवं खाद्य पदार्थों की बिक्री के क्षेत्र में व्यावसायिक अवसर उपलब्ध होंगे। फूड वैन का संचालन श्याम लगन होमस्टे के प्रांगण से ही किया जाएगा। इसके माध्यम से स्थानीय स्तर पर तैयार किए जाने वाले खाद्य पदार्थों को बाजार उपलब्ध करवाने के साथ-साथ महिलाओं की आय बढ़ाने और उनके उद्यम को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से संगठित कर उन्हें आजीविका के स्थायी एवं बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना तथा आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।राहुल कुमार कहा कि इस प्रकार की ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाने, उनके कौशल का बेहतर उपयोग करने तथा स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने फूड वैन का संचालन व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष जोर दिया।उपायुक्त ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता सशक्त ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव है।
For further display of news in English with photographs in JPG file on "indianewscalling.com"
CONTACT: M.M.Khanna, Web-Master cum Director
Location: 585, Shantivan Housing Coop Society,
Sector-48 A, Chandigarh-160047
Ph: 0172-4620585 , Mobiles: 09217737625 & 9877215655
Email: mmk.vvi@gmail.com & mmkhanna585@yahoo.com
Share this News/Article on Facebook Share this News/Article on Facebook