शिमला: आज दिनांक 6 अक्तूबर, 2026 को हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय में पदोन्नतियाँ हुई जिसमें संजय कुमार, अवर सचिव से उप-सचिव के पद पर, धर्म पाल, अनुभाग अधिकारी से अवर सचिव के पद पर, विनोद कुमार अधीक्षक ग्रेड-॥ से अनुभाग अधिकारी के पद पर तथा गोपाल शर्मा अन्वेषण सहायक से अधीक्षक ग्रेड-॥ के पद पर पदोन्नत हुए।
विधान सभा सचिवालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इन सभी अधिकारियों को पदोन्नत होने पर बधाई दी है। पदोन्नत हुए इन सभी अधिकारियों ने इसके लिए विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां का विशेष रूप से आभार प्रकट किया है।