जेजेपी के संगठन में विस्तार, 15 पदाधिकारी घोषित किए
October 13, 2026 04:59 PM
चंडीगढ़, 13 अक्टूबर। जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी ने कानूनी, बुद्धिजीवी एवं प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ का गठन करते हुए एडवोकेट जगबीर मलिक को प्रदेश प्रभारी और प्रोफेसर विरेंदर सिंधु को प्रदेश अध्यक्ष के पद की कमान सौंपी हैं। मोहसीन चौधरी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया हैं। जेजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी में संजय दलाल को प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदीप गोयल को प्रदेश सहसचिव और बलवंत राणा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।
जेजेपी ने झज्जर जिले में उपेंद्र कादयान को जिला प्रभारी तथा अजय गुलिया को जिला अध्यक्ष घोषित किया हैं। रेवाड़ी में राव अभिमन्यु को जिला कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया हैं। वहीं पंचकूला में सुदेश पंवार महिला जिला अध्यक्ष होंगी। इनके अलावा जेजेपी द्वारा नारनौंद हलके में अमरजीत मलिक को हलका प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई हैं। बादली हलके में बलवान हसनपुर, भिवानी में अवतार सांगवान और रतिया में मोहित सरपंच को हलका प्रधान बनाया गया हैं। वहीं असंध हलके में रेनू जेजेपी की महिला हलका अध्यक्ष होंगी।
For further display of news in English with photographs in JPG file on "indianewscalling.com"
CONTACT: M.M.Khanna, Web-Master cum Director
Location: 585, Shantivan Housing Coop Society,
Sector-48 A, Chandigarh-160047
Ph: 0172-4620585 , Mobiles: 09217737625 & 9877215655
Email: mmk.vvi@gmail.com & mmkhanna585@yahoo.com
Share this News/Article on Facebook Share this News/Article on Facebook