नीलोखेड़ी, 15.10.26- : ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों का क्षमता निर्माण अत्यंत आवश्यक है। यह बात हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक डॉ वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहीं। वे संस्थान में बीबी जी राम जी के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों पर क्षमता निर्माण विषय पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभागियों को संबोधित कर रहे थे।
डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि स्वीकृत कार्यों की उचित योजना, पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने में प्रशिक्षण कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से प्रतिभागियों को योजनाओं की प्रक्रिया और कार्यों के बेहतर निष्पादन के संबंध में व्यावहारिक जानकारी प्राप्त होती है, जिससे ग्रामीण विकास के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से हासिल किया जा सकता है। इस अवसर पर सोनिया, अतिरिक्त खंड कार्यक्रम अधिकारी, दिलावर सिंह, कनिष्ठ अभियंता तथा अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे।