शाहपुर, 15 अक्तूबर। शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज अपने स्वर्गीय पिता श्री कर्म सिंह पठानिया की स्मृति में उनकी माता श्रीमती विद्या देवी द्वारा निर्मित तल माता मंदिर मार्ग के मुख्य प्रवेश द्वार एवं सीढ़ियों का विधिवत लोकार्पण किया।
धार्मिक आस्था और श्रद्धा से जुड़े इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए तथा विधिवत पूजा-अर्चना और हवन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
लोकार्पण के उपरांत मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं और उपस्थित जनसमूह के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के माध्यम से माता रानी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के साथ-साथ परिवार की धार्मिक आस्था और परंपराओं को भी सम्मान दिया गया।
इस अवसर पर केवल सिंह पठानिया ने कहा कि माता रानी के आशीर्वाद से ही यह पुण्य कार्य संपन्न हो पाया है। उन्होंने माता के चरणों में प्रार्थना की कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी निवासी सुखी, स्वस्थ और खुशहाल रहें। क्षेत्र में आपसी भाईचारा, प्रेम और सद्भाव बना रहे तथा प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख-समृद्धि आए।
उन्होंने माता रानी से समस्त क्षेत्रवासियों पर अपनी कृपा बनाए रखने की कामना करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों का विशेष महत्व है। ऐसे स्थान लोगों की आस्था के केंद्र होने के साथ-साथ समाज में श्रद्धा, विश्वास और सकारात्मकता का संदेश भी देते हैं।
तल माता मंदिर मार्ग के मुख्य प्रवेश द्वार एवं सीढ़ियों के निर्माण से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर ओएसडी आयुर्वेद डॉ सुनीत पठानिया, एटीसी शाहपुर की प्रभारी एवं वैज्ञानिक अधिकारी डॉ सुनंदा पठानिया, एचआरटीसी बीओडी निदेशक विवेक राणा, नवनीत शर्मा,उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, कंवर सिंह,प्रसिद्ध लोक गायक ईशांत भारद्वाज,पूर्व जिप सदस्य रीतिका शर्मा, नीना ठाकुर, अक्षय अत्री, शशि शर्मा, राजेंद्र शर्मा, डॉ श्रीकांत, गोवर्धन सिंह, पप्पू,सुरेश, प्रधान शिल्पा, हंस राज उपप्रधान, सरिता सैनी, रीना पठानिया, जानवी महाजन, अनीता धीमान, सुशील बलोरिया, ओम राज, उपप्रधान भलेड पवन, धारकण्डी क्षेत्र की मातृ शक्ति,शाहपुर विधानसभा की विभिन्न पंचायतों से आए नागरिक उपस्थित रहे।