नयागांव, 18.19.26- : बड़ी करोर गांव, में मीडिया एनक्लेव सोसायटी की ओर से मां भगवती का जागरण श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ करवाया गया। इस दौरान सोसायटी के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने मां भगवती की पूजा-अर्चना कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
जागरण में मुख्य गायक अजय राणा ने मां भगवती की महिमा का गुणगान किया। उनके भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में गांव की सरपंच देबो देवी और उनके पति जोगा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, आम आदमी पार्टी, चंडीगढ़ के व्यापारी विंग के उपाध्यक्ष तरसेम मित्तल भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां भगवती के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सोसायटी के सदस्यों ने धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। जागरण के माध्यम से लोगों में धार्मिक आस्था, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।