बिलासपुर 17 अक्तूबर: विकासखंड सदर बिलासपुर में नवनिर्वाचित पंचायत वार्ड सदस्यों के चार दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम का पांचवां एवं अंतिम बैच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सदर बिलासपुर विजय कुमार ने बताया कि इस बैच के समापन के साथ विकास खंड के सभी नव निर्वाचित पंचायत वार्ड सदस्यों के प्रशिक्षण का लक्ष्य पूरा हो गया है।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के कर्मचारियों सहित बाल विकास एवं परियोजना अधिकारी कार्यालय, बाल संरक्षण अधिकारी कार्यालय, अग्निशमन विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभागियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों को अपने गांव एवं पंचायत में लोगों को जागरूक कर योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रेरित किया गया।
उन्होंने सभी पंचायत वार्ड सदस्यों से प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र में किसी भी समस्या के समाधान के लिए संबंधित प्रशिक्षकों से संपर्क किया जा सकता है।
इस अवसर पर जसवीर सिंह, अधीक्षक अमरचंद तथा सहायक अभियंता तिलक राज ठाकुर के अतिरिक्त अन्य लोग उपस्थित रहे।