चण्डीगढ़, 18.10.26 : शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सैक्टर 40-डी में प्रातःकालीन सभा के दौरान एक प्रशंसा एवं प्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा पहली से दसवीं तक के उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने प्रथम सत्र की परीक्षा में 95% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए अथवा किसी एक विषय में 100% अंक हासिल किए।
विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ध्रुवकांत शुक्ला एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य पी. एस. खिमटा ने विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया।
पुरस्कार प्राप्त कर विद्यार्थी अत्यंत प्रसन्न हुए और उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली। वहीं, अभिभावकों ने इस सराहनीय पहल के लिए प्रधानाचार्य जी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय द्वारा किए गए उस संकल्प को बताता है , जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों की प्रतिभा और उपलब्धियों को पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित किया जाता है, ताकि वे आगामी वार्षिक परीक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता की नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर सकें।