चण्डीगढ़ : सेक्टर 24 की श्री सरस्वती दशहरा कमेटी के विशेष आमंत्रण पर राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन की अध्यक्ष मोनिका भारद्वाज और उपाध्यक्ष पूनम वर्मा ने विशिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में दशहरा आयोजन में शामिल होकर चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी और एसएसपी कंवरदीप कौर सहित कई गणमान्य अधिकारियों के साथ मंच साझा किया।
इस अवसर पर मोनिका भारद्वाज ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि आज समाज, विशेषकर युवा वर्ग को खोखला कर रहे नशे रूपी रावण का दहन करने की जरूरत है। यदि हमारा युवा स्वस्थ रहेगा, तभी हमारा भारत भी स्वस्थ और समृद्ध बनेगा।