सोलन -दिनांक 21.10.2026-आसुरी शक्तियों के प्रतीक रावण, कुम्भकरण तथा मेघनाद के दहन के साथ विजयदशमी का पर्व सम्पन्न हो गया।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल की अध्यक्षता में ऐतिहासिक ठोडो मैदान में विधिवत पूजा अर्चना के उपरांत रावण, कुम्भकरण एवं मेघनाद के दहन के साथ दशहरा पर्व का समापन हुआ।

स्वास्थ्य मन्त्री ने इस अवसर पर दशहरा दंगल के विजेताओं को सम्मानित भी किया।
डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर कहा कि विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है और आसुरी शक्तियों पर सत्य की विजय का यह पर्व पूरे विश्व में किसी न किसी रूप में मनाया जाता है।
उन्होंने प्रदेश एवं जिलावासियों को दशहरा पर्व की बधाई देते हुए सभी के स्वस्थ जीवन एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर आयोजित दशहरा दंगल के विजेताओं को सम्मानित करते हुए आशा जताई कि अधिक से अधिक युवा इस खेल की तरफ आकर्षित होंगे। उन्होंने कहा कि पारम्परिक खेल नशे के विरुद्ध अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कुश्ती, कबड्डी जैसे पारम्परिक खेल अवश्यक खेलें।
बड़ी माली के विजेता ज़ीरकपुर के सुनील तथा उप विजेता मलेरकोटला के रज्जाक रहे।
छोटी माली के विजेता कोटधार के मोनू तथा उप विजेता लखनपुर के लकी रहे।

जोगिन्द्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के उपाध्यक्ष कर्नल संजय शांडिल, डॉ. शांडिल की सुपुत्री दीपाली धौल, नगर निगम सोलन के उप महापौर गौरव राजपूत, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं दंगल समिति के प्रधान सुरेंद्र सेठी, दंगल समिति के उपाध्यक्ष अरूण शर्मा, सोलन शहरी कांग्रेस अध्यक्ष पुनीत शर्मा, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार, कांग्रेस पार्टी के मोहन मेहता, महासचिव सोलन कांग्रेस विकास काल्टा, कांग्रेस पार्टी के अन्य पदाधिकारी, उप महाधिवक्ता रोहित शर्मा, ग्राम पंचायत मनसार के प्रधान जय प्रकाश, नगर निगम सोलन के आयुक्त डॉ. राजदीप सिंह, उपमंडलाधिकारी सोलन नीरजा शर्मा अन्य अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक, अन्य गणमान्य व्यक्ति व बड़ी संख्या में लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।