CHANDIGARH, 20.10.26- : श्री सरस्वती दशहरा कमेटी, सेक्टर 24 की तरफ से इस वर्ष 38वाँ दशहरा बड़े शानदार अंदाज में सेलिब्रेट किया। नारी सम्मान को समर्पित ये दशहरा नारी सम्मान को समर्पित रहा।

प्रभु श्री राम ने एक बार फिर लंकेश का वध कर बुराई पर अच्छाई की जीत हासिल की। इस कार्यक्रम में शहर की एसएसपी कँवरदीप कौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। उन्होंने साइबर ठगों से बचने और युद्ध नशा विरुद्ध संदेश दिया। नशे के विरुद्ध संदेश को लेकर तैयार किए गए एक पुतले को भी एसएसपी ने अग्नि दी।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता चंडीगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की ने की। अन्य अतिथिगणों द्वारा रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के 40,40,40 फीट के पुतलों को अग्नि दी गई। एसएसपी ने शहरवासियों को दशहरे पर्व की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि असत्य पर सत्य अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की शाश्वत जीत है। उन्होंने बताया कि बुराई या अधर्म चाहे कितना भी शक्तिशाली और बड़ा क्यों ना हो उसका अंत एक न एक दिन निश्चित है और जीत हमेशा सच्चाई की ही होती है। इस मौके पर श्री सरस्वती दशहरा कमेटी, सेक्टर 24 के चेयरमैन दर्शन कुमार कुंद्रा, प्रधान संदीप दहिया, उप प्रधान मीना गर्ग, सेक्रेटरी जनरल प्रेम शम्मी और हरभजन सिंह तथा जनक राज ने दशहरे पर आए हुए मेहमानों का स्वागत किया और दशहरे पर्व को लेकर शहर वासियों को शुभकामनाएं दी।


रावण कुंभकरण और मेघनाथ ने दिया साइबर ठगो से बचने और युद्ध नशे के विरुद्ध संदेश दिया विशेष अंदाज में जागरूक भी किया धोखाधड़ी से बचने का संदेश चंडीगढ़ पुलिस ने लोगों को विशेष अंदाज में किया जागरूक

*नशामुक्त चंडीगढ़ का संदेश देकर पुतला भी जलाया

कमेटी के सेक्रेटरी जनरल प्रेम शम्मी ने बताया कि चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया की ओर से 'नशामुक्त चंडीगढ़' को लेकर चलाई जा रही मुहिम के तहत लोगों, विशेषकर युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए प्रतीकात्मक रूप से नशे के पुतले का दहन भी किया ताकि समाज को नशे जैसी बुराई से दूर रहने का संदेश दिया।इस बार भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण और बेहतर व्यवस्थाएं की गई।सूर्यास्त के बाद मंत्रोच्चारण के साथ तीनों पुतलों का दहन किया गया शम्मी ने कहा की नशे के खिलाफ लड़ाई किसी एक व्यक्ति, संस्था या राजनीतिक दल की लड़ाई नहीं है बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है इसलिए चंडीगढ़ पुलिस को शहर के हर समाज हर वर्ग की जिम्मेदार नागरिकों सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं और अन्य सामाजिक संगठनों को साथ लेकर अभियान चलाना चाहिए उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान मे जन जागरूकता और जमीनी स्तर पर लोगों की भागीदारी को प्राथमिकता मिलनी चाहिए वही शहर में लगातार साइबर धोखाधड़ी के मामले बढ़ रहे हैं ऐसे में चंडीगढ़ पुलिस ने लोगों को विभिन्न माध्यमों से ठगी से बचने के लिए सावधान करती रहती है इस दिशा में साइबर अपराध पुलिस की ओर से सेक्टर 24 दशहरा आयोजन से पहले लोगों को आकर्षक तरीके से जागरूक किया गया इस दौरान हनुमान रावण कुंभकरण और मेघनाथ का किरदार निभा रहे कलाकारों ने हाथों में तख्तीया लेकर लोगों को साइबर ठगो से बचने के लिए जागरूक किया इस दौरान बताया गया कि साइबर अपराध का शिकार होने पर 1930 डायल करें निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साँझा ना करें गूगल फर्जी कस्टमर केयर नंबर से सावधान रहें पैसे प्राप्त करने के लिए क्यू आर कोड पर स्कैन ना करें संदेश वाले लिंक पर क्लिक न करें अज्ञात नंबर से आने वाली वीडियो कॉल ना उठाएं और किसी को अपना ओटीपी ना बताए।