हिसार, 21.10.26- - वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की मीटिंग अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस मीटिंग में अग्रोहा धाम मेले बाबत ड्यूटी लगाई गई।

अग्रोहा धाम‌ वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि अग्रोहा धाम में 25 अक्टूबर को विशाल वार्षिक मेले में अलग-अलग ड्यूटियां लगाई गई है। अग्रोहा धाम 25 अक्टूबर विशाल वार्षिक मेले की तैयारी जोरों पर चल रही है। सम्मेलन में स्वागत कमेटी एनके गोयल, पवन गर्ग, दीपक गर्ग झज्जर वाले, चूडि़यां राम गोयल, राहुल गर्ग व ईश्वर सेठ अग्रोहा, पंडाल व्यवस्था में डाक्टर यशपाल सिंगला, सज्जन गुप्ता, अनंत अग्रवाल, बजरंग भारद्वाज, भरत सोनी, प्रतीक बंसल व संदीप सिंह, पानी व्यवस्था रविंद्र कुमार, जूता घर की सतपाल सिंगल, दीनदयाल अग्रवाल खनौरी पंजाब व सिवानी की टीम, खान-पान पंडाल देवेंद्र गर्ग, बजरंग गंगवा, अनिल तनेजा, ओमप्रकाश गोदारा, युवा अग्रवाल सभा आदमपुर व अग्रवाल सभा पंजाब, ट्रांसपोर्ट व्यवस्था ईंचार संजय मित्तल, प्रदीप गोयल, प्रतीक बंसल, सुरेंद्र बागड़ी व अनूप कुमार, चाय स्नेक्स की व्यवस्था अभिमन्यु बंसल, इंक्वायरी ऑफिस संजय मित्तल व गजानंद गर्ग, मंदिरों के दर्शन अजय सिंगला व ऋषि राज गर्ग, पार्किंग व्यवस्था रवि सिंगला, मोहन बंसल, रोभीन जोहर, राजेश गोदारा, सतीश मित्तल, आशीष जैन व युवा अग्रवाल टीम अग्रोहा ब्लॉक, रूम व्यवस्था संदीप कुमार, हरीश शर्मा, महेंद्र शर्मा व ईश्वर गोयल की ड्यूटियां लगाई गई है।

बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धाम मेले में आने-जाने के लिए 25 अक्टूबर को फ्री बस सेवा जिंदल पार्क क्लॉथ मार्केट, अग्रसेन भवन, परिजात चौक, आजाद नगर, पटेल नगर, मलिक चौक, पुरानी सब्जी मंडी, सैनीयान मोहल्ला, 12 क्वार्टर रोड, अर्बन स्टेट, सेक्टर 14, नई अनाज मंडी व नई सब्जी मंडी से रहेगी। बजरंग गर्ग ने कहा कि ठहरने, खाने, पार्किंग व मंदिरों में दर्शन सहित हर प्रकार की व्यवस्था संस्था द्वारा की गई है। मेले में देश व प्रदेश भर से भारी संख्या में लोग भाग लेंगे। अग्रोहा धाम में 24 व 25 अक्टूबर को ट्रेड फेयर मेला लगेगा।