विदेश व जेलों में बैठे अपराधी हरियाणा के व्यापारी व उद्योगपतियों से फिरौती व मंथली मांगने से भय का माहौल है- बजरंग गर्ग
हिसार, आदमपुर व हरियाणा में काफी जगह अपराधियों द्वारा फिरौती के पैसे की मांग की गई है- बजरंग गर्ग
हरियाणा में व्यापारी व उद्योगपति अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह भयभीत है- बजरंग गर्ग
सरकार को फिरौती मांगने वाले अपराधियों को पड़कर उनका पक्का इलाज करना चाहिए- बजरंग गर्ग
केंद्र व प्रदेश का व्यापारी महंगाई, बढ़ते खर्च व टैक्सों की अनेकों परेशानी से जूझ रहा है- बजरंग गर्ग
अपराधियों द्वारा हर रोज व्यापारी व उद्योगपतियों से करोड़ों रुपए की फिरौती मांगने से व्यापारी चिंतित है- बजरंग गर्ग
व्यापारियों को सुरक्षित माहौल नहीं मिलेगा तो हरियाणा में कोई भी पूंजीनिवेश नहीं करेगा- बजरंग गर्ग
सरकार व पुलिस प्रशासन को फिरौती मामले की गंभीरता से लेते हुए कठोर से कठोर कदम उठाने चाहिए- बजरंग गर्ग
फिरौती मांगने वाले नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान करके उनका मौके पर ही सही इलाज पुलिस प्रशासन को करना चाहिए- बजरंग गर्ग
सरकार प्रदेश के व्यापारी, उद्योगपति व आम जनता की जान माल की सुरक्षा करने में पूरी तरह विफल सिद्ध हुई है- बजरंग गर्ग
हिसार,22.10.26- व्यापारी प्रतिनिधियों की मीटिंग हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में हरियाणा में बढ़ते अपराध पर चिंता प्रकट की।
बजरंग गर्ग ने उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि विदेश व जेलों में बैठे अपराधी हरियाणा के व्यापारी व उद्योगपतियों से फिरौती व मंथली मांगने से भय का माहौल है। इन दिनों हिसार, आदमपुर व हरियाणा में काफी जगह अपराधियों द्वारा फिरौती के पैसे की मांग की गई है। हरियाणा में व्यापारी व उद्योगपति अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह भयभीत है। सरकार को फिरौती मांगने वाले अपराधियों को पड़कर उनका पक्का इलाज करना चाहिए। जैसी करनी वैसी भरनी अपराधी जैसे करें पुलिस प्रशासन को उनका मौके पर ही काम करने की जरूरत है ताकि कोई भी अपराधी हरियाणा में अपराध करने व फिरौती मांगने की हिम्मत ही ना कर सकें। बजरंग गर्ग ने कहा कि केंद्र व प्रदेश का व्यापारी महंगाई, बढ़ते खर्च व टैक्सों की अनेकों परेशानी से जूझ रहा है। ऐसे में अपराधियों द्वारा हर रोज व्यापारी व उद्योगपतियों से करोड़ों रुपए की फिरौती मांगने से व्यापारी चिंतित है अगर व्यापारियों को सुरक्षित माहौल नहीं मिलेगा तो हरियाणा में कोई भी पूंजीनिवेश नहीं करेगा। व्यापारी करोड़ों-अरबों रुपए राज्यस्व देने के साथ-साथ लाखों लोगों को रोजगार देता है ऐसे में व्यापारी सुरक्षित नहीं होना बहुत बड़ा चिंता का विषय है। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार व पुलिस प्रशासन को फिरौती मामले की गंभीरता से लेते हुए कठोर से कठोर कदम उठाने चाहिए। फिरौती मांगने वाले नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान करके उनका मौके पर ही सही इलाज पुलिस प्रशासन को करना चाहिए। व्यापारी, उद्योगपति व आम जनता की जान माल की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की होती है जबकि सरकार प्रदेश के व्यापारी, उद्योगपति व आम जनता की जान माल की सुरक्षा करने में पूरी तरह विफल सिद्ध हुई है।