स्थापना दिवस कार्यक्रम के लिए जेजेपी ने कसी कमर, वरिष्ठ नेताओं की लगाई ड्यूटी
October 23, 2026 04:22 PM
चंडीगढ़, 23 अक्टूबर। जननायक जनता पार्टी छह दिसंबर को महेंद्रगढ़ में होने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर तैयारियों में जुट गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के निर्देशानुसार जेजेपी ने सभी 23 जिलों में वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। जेजेपी गांव-गांव जाकर स्थापना दिवस कार्यक्रम का न्योता प्रदेशवासियों को देगी। जेजेपी द्वारा हिसार जिले में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और सुरेंद्र भागीराम को जिला प्रभारी की कमान सौंपी गई है। जींद में दुष्यंत चौटाला के साथ प्रो. रणधीर चीका होंगे। कैथल में जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा और धर्मपाल एक्सईन को जिला प्रभारी बनाया गया हैं। वहीं पानीपत जिले में बृज शर्मा के साथ रोशन ढांडा होंगे।
जेजेपी के स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों के लिए भिवानी में दिग्विजय सिंह चौटाला और राजेंद्र लितानी को जिला प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महेंद्रगढ़ में दिग्विजय सिंह चौटाला, रविंद्र सांगवान और राजेश सैनी को जिला प्रभारी बनाया गया हैं। दादरी में नैना सिंह चौटाला और राजदीप फौगाट, रोहतक में अमरजीत ढांडा और रजनी मलिक, नूंह में दिनेश डागर और मोहसिन चौधरी, झज्जर में राज सिंह दहिया और रमेश खटक, सोनीपत में देवेंद्र कादियान और सुमित राणा जेजेपी के जिला प्रभारी होंगे।
इसी तरह जेजेपी ने रेवाड़ी जिले में कर्नल एसएस राठी और दलबीर धनखड़, फतेहाबाद में सरदार सर्वजीत मसीतां और डॉ अजीत ओडीएम, सिरसा में कुलजीत कुलड़िया और राधे श्याम शर्मा, हांसी में शीला भ्याण और प्रो. विरेंद्र सिंधु, करनाल में कृष्ण राठी और कुमारी फूलवत्ती, अंबाला में रणधीर सिंह झाझड़ा और रणदीप कौल, यमुनानगर में धर्मबीर सिहाग और डॉ किरण पूनिया, पंचकूला में सुरजीत सौंढा और जगबीर मलिक, कुरुक्षेत्र में मोहसीन चौधरी और धूप सिंह माजरा को जिला प्रभारी की कमान सौंपी हैं। वहीं पलवल में तेजपाल डागर और रविंद्र सांगवान, गुरुग्राम में कुलदीप मलिक चेयरमैन व दिनेश डागर और फरीदाबाद में ऋषिराज राणा व देवेंद्र सरोत जेजेपी के जिला प्रभारी होंगे।
For further display of news in English with photographs in JPG file on "indianewscalling.com"
CONTACT: M.M.Khanna, Web-Master cum Director
Location: 585, Shantivan Housing Coop Society,
Sector-48 A, Chandigarh-160047
Ph: 0172-4620585 , Mobiles: 09217737625 & 9877215655
Email: mmk.vvi@gmail.com & mmkhanna585@yahoo.com
Share this News/Article on Facebook Share this News/Article on Facebook