शिमला, 03.11.26-: केरलम राज्य की राजधानी तिरूवनंतपुरम में 3 व 4 नवम्बर, 2026 को आयोजित भारत की संसद और राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश विधान मण्डलों की लोक लेखा समितियों के अध्यक्षों के सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश विधान सभा की लोक लेखा समिति के सभापति तथा समिति सदस्य शामिल हुए। इस सम्मेलन में सभापति अनिल शर्मा तथा समिति सदस्य संजय रत्न, डाँ0 हंस राज, मलेन्द्र राजन व चन्द्रशेखर शामिल हुए।

इस सम्मेलन में समिति की कार्यप्रणाली, क्रिया-क्लापों पर विचार –विमर्श किया जाएगा तथा समिति प्रणाली को सुदृढ़ करने तथा कार्यकुशलता में दक्षता लाने हेतु पग उठाने पर भी चर्चा की जाएगी। सम्मेलन का समापन 4 नवम्बर, 2026 को होगा। समिति के साथ अवर सचिव नैना कोटवी तथा अनुभाग अधिकारी दिनेश चौहान भी सम्मेलन में मौजूद थे।