शाहपुर, 3 नवंबर: शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने ग्राम पंचायत सुधेड़ के मतेई धार में विद्युत विभाग द्वारा 15 लाख 78 हजार 90 रुपये की लागत से स्थापित 63 केवीए ट्रांसफार्मर का लोकार्पण किया। इस ट्रांसफार्मर के स्थापित होने से आसपास के 150 घरों को लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज की समस्या में सुधार होगा।
इस अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास तथा लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली, पानी, सड़क तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ कर लोगों के जीवन स्तर में सुधार किया जाए।
उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक कार्य प्रगति पर हैं जिनका लाभ क्षेत्रवासियों को मिल रहा है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत सुधेड़. के मतेई. धार में भी अनेक विकासात्मक कार्य करवाए गए हैं। प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता प्रदान कर रही है ताकि लोगों को उनके घर-द्वार के समीप बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
उन्होंने उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि क्षेत्रवासियों द्वारा उठाई जाने वाली मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा तथा आवश्यकतानुसार आगामी समय में उन्हें पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
केवल सिंह पठानिया ने कहा कि ग्राम पंचायत सूधेड के मतेई धार में सड़क को पक्का करवाने के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष बात रखूंगा सुधेड़ की सड़क जल्द ही पक्का किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत सुधेड़ में पानी की पुरानी पाइपों को बदलने के जल शक्ति विभाग को अधिकारियों को निर्देश दिये।
इस अवसर पर उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा अधिकांश का निपटारा मौके पर करते हुए ही अन्य समस्याआंे के निवारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता परिचालन वृत कांगड़ा अमन कुमार, अधिशाषी अभियंता विधुत विभाग अमित शर्मा, बीडीओ रैत योगेंद्र, सहायक अभियंता विद्युत विभाग आशीष कुमार, कनिष्ट अभियंता उसमान यूसफ, सहायक अभियंता लोक निर्माण वलवीत कुमार, सुनीता ठाकुर, ग्राम पंचायत सुधेड़ वार्ड मेंबर इंद्रा देवी, मधु सन्नी, देशराज अत्री, नवनीत शर्मा, बलबीर चैधरी, पूर्व प्रधान शंकर गुरुंग सहित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।