जाहू और पलाही की झुग्गी बस्तियों में बांटे गर्म कपड़े और कंबल-जिला रैडक्रॉस सोसाइटी ने लोगों से एकत्रित किए थे कपड़े, कंबल और रजाइयां
November 06, 2026 03:56 PM
भोरंज/सुजानपुर 06 नवंबर। पिछले महीने जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा लोगों से एकत्रित पुराने गर्म कपड़ों, कंबल और रजाइयों इत्यादि को जरुरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को भोरंज के एसडीएम एवं उपमंडलीय रैडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष शशिपाल शर्मा और अन्य अधिकारियों ने जाहू की झुग्गी बस्ती में जाकर जरुरतमंद लोगों को यह सामग्री वितरित की। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रधान चमन लाल काकू और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
इसी प्रकार, सुजानपुर की उपमंडलीय रैडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने भी पलाही की झुग्गी बस्ती में रहने वाले प्रवासी श्रमिकांे को गर्म कपड़े, शॉल, कंबल और अन्य सामग्री वितरित की।
उधर, उपायुक्त एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि पिछले महीने सोसाइटी ने लोगों से उनके घरों में उपयोग के बगैर पड़े हुए पुराने गर्म कपड़ों, कंबल और रजाइयों इत्यादि को दान करने की अपील की थी। रैडक्रॉस सोसाइटी के विशेष आह्वान पर लोगों ने भारी मात्रा में यह सामग्री दान की थी। अब इसे रैडक्रॉस की उपमंडलीय इकाइयों के माध्यम से जरुरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।
For further display of news in English with photographs in JPG file on "indianewscalling.com"
CONTACT: M.M.Khanna, Web-Master cum Director
Location: 585, Shantivan Housing Coop Society,
Sector-48 A, Chandigarh-160047
Ph: 0172-4620585 , Mobiles: 09217737625 & 9877215655
Email: mmk.vvi@gmail.com & mmkhanna585@yahoo.com
Share this News/Article on Facebook Share this News/Article on Facebook