चण्डीगढ़, 07.11.26- : एसएसएन मॉडल स्कूल में दीपावली का पर्व उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन प्रेम कौशिक ने लगभग 200 विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए दीपावली के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी कथा सुनाते हुए बताया कि किस प्रकार भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को सत्य, अच्छाई और अच्छे संस्कारों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रत्येक कक्षा में विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने सुंदर दीपावली कार्ड बनाए, रंगोली सजाई तथा दीप सजावट और आकर्षक साज-सज्जा के माध्यम से अपनी कला एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
गतिविधियों के अंतर्गत प्रत्येक कक्षा से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया गया। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इससे विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ा और उनका आत्मविश्वास मजबूत हुआ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में उपप्रधानाचार्या उमा शर्मा तथा शिक्षिकाओं कुसुम सैनी, गुरप्रीत कौर, नेहा शर्मा, निशा जसवाल, प्रमिला ठाकुर, हिमानी और सुरभि का विशेष योगदान रहा। सभी शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और उनका मार्गदर्शन किया।